
उत्तराखंड
uttarakhand

उत्तरकाशी रैथल गांव में फिर भालू ने किया हमला, ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, दहशत बढ़ी
सुंदर लाल को भालू ने हमला कर घायल कर दिया. ग्रामीण उसे 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी लाये.

उत्तरकाशी भालू हमला

By_गंगा न्यूज़ Uttarakhand Team
Published : November 27, 2025 at 3:46 PM IST
3 Min Read
उत्तरकाशी: जनपद में लगातार भालुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है. जिससे ग्रामीणों में भय का महौल बना हुआ है. बृहस्पतिवार को भटवाड़ी ब्लॉक के रैथल गांव में भालू ने एक व्यक्ति को घायल कर दिया. जिसको ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी पहुंचाया. जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है. जनपद के भटवाड़ी ब्लॉक में पिछले एक माह में भालू के हमले की आज 11वीं घटना है. जहां भालू ने बारसू गांव में एक व्यक्ति को जख्मी कर दिया.
बृहस्पवितार को भटवाड़ी ब्लाॅक रैथल गांव निवासी हरीश कुमार पुत्र सुंदर लाल पर गांव के पास ही भालू में हमला कर घायल कर दिया. आसपास के ग्रामीण घायल को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी लाये. जहां चिकित्सक उसका उपचार कर रहें हैं. ग्राम प्रधान बुद्धि लाल ने बताया क्षेत्र में लगातार भालू की सक्रियता को लेकर वन विभाग के कर्मचारियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत भी कराया गया, लेकिन विभाग सुनने को तैयार नहीं है. उन्होंने कहा भालू के आतंक से ग्रामीणों में भय का महौल बना हुआ है.
उत्तरकाशी जनपद के भटवाड़ी ब्लॉक में भालू का आतंक ज्यादा देखने को मिल रहा है. पिछले एक माह में भालू के हमले से भटवाड़ी ब्लॉक में 11 लोग घायल हुए हैं, जबकि दो महिलाओं की मौत हो चुकी है. भालू के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. ग्रामीण कमल रावत का कहना है कि इस वर्ष भालू का आतंक ज्यादा देखने को मिल रहा है. आए दिन भालू के हमले की सूचनाएं मिल रही हैं.

