Close Menu
The Ganga NewsThe Ganga News
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • कुकिंग गैस की होटलों की अफवाहों को लेकर सितारों में मची हपरा तफरी प्रशासन ने संबला किया मोर्चा
  • SSP देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ बड़ी कार्यवाही..SP सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस और SOG की संयुक्त टीम द्वारा आबादी क्षेत्रों में चलाया गया सघन सत्यापन अभियान..49 संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची पुलिस..
  • दिंवगत कार्मिक गिरवीर रमोला को उत्तरकाशी पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रदांजलि
  • गढ़वाल कमिश्नर सचिव सीएम के नाम से फर्जी फेसबुक, मुकदमा दर्ज
  • देहरादून में तेजतर्रार बीएमडब्ल्यू ने सिपाहियों को किया घायल,  चौकी इंचार्ज सहित 3 लोगों को घायल
  • शिक्षा निर्देशक पर हमलों के विरोध में दो दिवस कार्य निष्कासन, काली पट्टी स्ट्रिप्स का प्रदर्शन
  • विक्रम शर्मा हत्याकांड का रॉकेट, जिम से मिली स्टिलेटोस की साजिश रची गई थी
  • महाकुंभ 2027 हरिद्वार में सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की चर्चा
  • रोपवे बोर्ड को गति देने हेतु प्रथम बैठक आयोजित की गई
  • मुख्यमंत्री के निर्देश – सरकारी कार्यलाओं की सुरक्षा के लिए sop होंगी जारी
Saturday, March 14
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
The Ganga NewsThe Ganga News
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
The Ganga NewsThe Ganga News
Home » एसडीसी फाउंडेशन के कार्यक्रम में वैज्ञानिकों, शिक्षकों, संस्कृति कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़ते प्लास्टिक वेस्ट को लेकर जताई चिन्ता
उत्तराखण्ड टेक्नोलॉजी देहरादून राज्य समाचार

एसडीसी फाउंडेशन के कार्यक्रम में वैज्ञानिकों, शिक्षकों, संस्कृति कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़ते प्लास्टिक वेस्ट को लेकर जताई चिन्ता

The Ganga NewsBy The Ganga NewsMarch 5, 2025Updated:September 1, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

देहरादून

वैज्ञानिकों, शिक्षकों, संस्कृति कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़ते प्लास्टिक कचरे को भविष्य के लिए खतरनाक बताया है। सभी ने कहा कि यदि प्लास्टिक कचरे को कम करने और उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने के प्रयास तेज नहीं किये गये तो पूरी धरती को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सभी ने अपने-अपने स्तर से प्लास्टिक कचरे के निस्तारण की मुहिम में सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।

देहरादून स्थित एसडीसी फाउंडेशन ने देहरादून में 300 से अधिक प्लास्टिक बैंक स्थापित करने के उपलक्ष्य में बुधवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरिम में ’300 प्लस प्लास्टिक बैंक उत्सव’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का ध्येय वाक्य था, ’हमारा मिशन एक स्वच्छ ग्रह’। कार्यक्रम में अनेक संस्थानों के वैज्ञानिकों, विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्राध्यापकों, स्कूल कॉलेजों के शिक्षकों, संस्कृति कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और आम नागरिक भी शामिल हुए।

मुख्य अतिथि आईआईपी के निदेशक डॉ. हरेन्द्र बिष्ट ने कहा कि प्लास्टिक कचरा जिस तरह से बढ़ रहा है, उसके निस्तारण के मामले में उतना काम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्लास्टिक बैंक को इस दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया और कहा कि सभी को अपने अपने स्तर पर प्लास्टिक कचरे को कम से कम उत्पादन करने के प्रयास करने चाहिए।

सुप्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी और लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि शहरों में प्लास्टिक कचरे के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं, लेकिन गांवों की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे प्लास्टिक कचरे के प्रति लोगों को जागरूक करने के प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि गांवों में प्लास्टिक कचरे को लेकर इसकी जागरूकता
और निस्तारण पर निरंतर काम करने की जरूरत है।

एसडीसी फाउंडेशन के अनूप नौटियाल ने प्लास्टिक बैंक अभियान पर एक प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान 2019 देहरादून में सिर्फ एक स्कूल , अपर प्राइमरी स्कूल खुड़बुड़ा की 55 छात्राओं के साथ शुरू किया गया था। आज इस अभियान में करीब एक लाख लोग जुड़े हैं, जिनमें करीब 40 हजार स्कूली छात्र-छात्राएं हैं। उन्होंने कहा कि अब तक उनकी संस्था 132 मैगी प्वॉइंट्स, 92 स्कूल, 40 हॉस्टल, 10 यूनिवर्सिटी और कॉलेज और 8 शो रूम सहित कई अन्य जगहों पर प्लास्टिक बैंक स्थापित कर चुकी है। उन्होंने हर व्यक्ति से अपील की कि वे प्लास्टिक कचरे का कम से कम उपयोग करने का प्रयास करें ।

कार्यक्रम में प्लास्टिक कचरे पर एक पैनल डिस्कशन भी हुआ। इसमें सीएसआईआर- आईआईपी के वैज्ञानिक डॉ. नीरज अत्रे, उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डॉ. अंकुर कंसल, स्वामीराम हिमालयन विश्वविद्यालय के गिरीश उनियाल, एसएल होंडा के प्रवीण गुलाटी, स्वयंभू रीसाइक्लिंग के प्रियांक और एसजीआरआर पब्लिक स्कूल की प्रमोद कुमारी ने हिस्सा लिया। संचालन एसडीसी फाउंडेशन की प्रेरणा रतूड़ी ने किया। पैलन डिस्कशन में यह बात सामने आई कि पहले लोग प्लास्टिक को सिर्फ कचरे की दृष्टि से देखते थे, लेकिन अब लोग इसे लेकर जागरूक हो रहे हैं। कुछ स्टार्ट उप अब वेस्ट टू वेल्थ के तौर पर इसमें आमदनी भी देखने लगे हैं। प्रतिभागियों ने कचरे के सेग्रीगेशन को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बताया और कहा कि स्रोत से ही कचरे का सेग्रीगेशन जरूरी है।

सोफिया हाई स्कूल नेशविला रोड के विद्यार्थियों ने नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से कहा कि जो धरती पहले सोना-चांदी उगलती थी, वह अब प्लास्टिक उगल रही है।

इस मौके पर प्लास्टिक कचरे से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले स्कूली बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम प्लास्टिक बैंक के लिए सरकारी अपर प्राइमरी स्कूल खुड़बुड़ा को पुरस्कृत किया गया। प्लास्टिक बैंक में बेस्ट परफॉर्मिंग श्रेणी में भवानी बालिका इंटर कॉलेज बल्लूपुर, राजकीय बालिक इंटर कॉलेज लखीबाग, सोफिया हाई स्कूल नेशविला रोड, श्री महावीर जैन कन्या पाठशाला तिलक रोड और श्री गुरुनानक स्कूल रेसकोर्स को पुरस्कार दिया गया।

वीडियो कॉम्पिटीशन में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लखीबाग को प्रथम, सोफिया हाई स्कूल को द्वितीय और सीएनआई बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड को तृतीय पुरस्कार दिया गया। 6 स्कूलों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के साथ वाइल्ड लाइफ इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी, क्वांटम यूनिवर्सिटी, तुलाज इंस्टिट्यूट, यूपीईएस,एवं बी एस नेगी इंस्टिट्यूट ने भी प्रतिभाग किया।

बेहतर सहयोग के लिए स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय , एसएल होंडा, क्वांटम यूनिवर्सिटी, सेंट्रियो मॉल, होप टाउन गर्ल्स स्कूल सेलाकुई और श्रीराम ऑटोमोबाइल्स को सर्टिफिकेट सौंपे गए।

कार्यक्रम में अपर सचिव टूरिज्म , श्री अभिषेक रोहिला (IAS) , प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्रदीप जोशी, एफडीए से गणेश कंडवाल,आईआईपी से डॉ. सनत कुमार, डॉ. अविनाश, स्वास्थ्य विभाग से अनिल सती, देहरादून सिटिजन फोरम से जगमोहन मेहंदीरत्ता, राधा चटर्जी, ऋतु चटर्जी, माया निरुला, भारती जैन, सुनील नेहरू, शिशिर प्रशांत,अजय दयाल, अनूप बडोला, जीपीओ से मोहन सिंह रावत, जे. आर. सेमवाल, विंडलास से अनिल सिंह गुसाईं, मॉल ऑफ़ देहरादून से देविका तिवारी, भारती भारद्वाज, आयुष जोशी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। एसडीसी फाउंडेशन से विनय जुगरान, बिटू, सुभाष, प्रमोद एवं लक्ष्मी प्रसाद मौजूद रहे ।

कार्यक्रम का संचालन एसडीसी फाउंडेशन के दिनेश सेमवाल ने किया। एसडीसी फाउंडेशन के प्यारेलाल एवं प्रवीन उप्रेती के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

सादर, आभार।

अनूप नौटियाल
www.sdcuk.in

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
The Ganga News
  • Website

Related Posts

कुकिंग गैस की होटलों की अफवाहों को लेकर सितारों में मची हपरा तफरी प्रशासन ने संबला किया मोर्चा

March 12, 2026
Read More

SSP देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ बड़ी कार्यवाही..SP सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस और SOG की संयुक्त टीम द्वारा आबादी क्षेत्रों में चलाया गया सघन सत्यापन अभियान..49 संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची पुलिस..

March 12, 2026
Read More

दिंवगत कार्मिक गिरवीर रमोला को उत्तरकाशी पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रदांजलि

March 10, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

3 दिन तक इस जिले में रहेंगे 13 स्कूल बंद

December 20, 2024

देहरादून जिला प्रशासन ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों की छुट्टी के आदेश क्यों किए जारी, देखिए कारण

December 28, 2024

मुख्यमंत्री ने भारतीय हिन्दी फिल्म ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ का अवलोकन किया।

November 25, 2024

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने एडवान्स्ड मैनुफैक्चरिंग के 44 ग्रेजुएट्स युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए

December 13, 2024

The Ganga News is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

Editor: Sonam Rawat
Address: 33 Dunda Mason, Genwala, PO: Geonla
Uttarkashi, Uttarakhand, India 249152
Email Us: ganganews39@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

कुकिंग गैस की होटलों की अफवाहों को लेकर सितारों में मची हपरा तफरी प्रशासन ने संबला किया मोर्चा

March 12, 2026

SSP देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ बड़ी कार्यवाही..SP सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस और SOG की संयुक्त टीम द्वारा आबादी क्षेत्रों में चलाया गया सघन सत्यापन अभियान..49 संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची पुलिस..

March 12, 2026

दिंवगत कार्मिक गिरवीर रमोला को उत्तरकाशी पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रदांजलि

March 10, 2026
Most Popular

जनसेवा सेंटर सील..देवभूमि सीएससी सेंटर पर जिला प्रशासन ने जड़ा ताला..निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमियता..

November 27, 2025

रवाई शरदोउत्सव मेले मे शरीक हुए मनोज श्याम कोहली

December 6, 2025

पुलिस महानिदेशक ने कानून व्यवस्था की राज्यव्यापी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

December 11, 2025
© 2026 The Ganga News. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?